All events

उधमपुर भारतीय जनता पार्टी के आठ मंडलो में संगठन के दिशा निर्देश पर 10 अप्रैल को अलग अलग मंडलो में संगठनात्मक वैठक हुई।

उधमपुर भारतीय जनता पार्टी के आठ मंडलो में संगठन के दिशा निर्देश पर 10 अप्रैल को अलग अलग मंडलो में संगठनात्मक वैठक हुई।जिसमे उधमपुर के पांच मंडलो में प्रदेश महासचिव पवन खजुरिया जी और ज़िला प्रधान राकेश गुप्ता जी उपस्थित रहे।उधमपुर के मंडलो के प्रधानो में करनैल सिंह,विकास भारत पचियाला,महेश शर्मा,वीर सिंह, अपनी अपनी टीमों के साथ वैठक में उपस्थित रहे।उपप्रधान रमेश शर्मा ने जगानू मण्डल की अद्यक्षता की।वैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ साथ आने वाले पंचायत और निकाय चुनावो में कार्यकर्ताओं को तैयार रहने के लिए कहा गया क्योंकि विकास को वलमिल सके।भाजपा प्रदेश महासचिव पवन खजुरिया जी का कहना था की केंद्र में भाजपा सरकार है और साथ ही राज्य में भी गठवन्धन सरकार में भी भाजपा की भूमिका है तथा निकाय और पंचायत चुनावो में भी अगर भाजपा के कार्यकर्ता जीतते है तो विकास को वल मिलेगा और एक सम्रद्ध भारत का सपना साकार होगा।पवन खजुरिया जी ने कहा की विकास के लीए भाजपा प्रतिवध् है तथा भाजपा को मजवुत करने के लिए कार्यकर्ता जनता के विच जाए।उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यो को भी जनता तक पहुचाने को कहा तथा साथ ही जो योजनाए केंद्र सरकार ने शुरू की है लोगो तक पहुचाने को कहा।इस वैठको में मंडल प्रधानो के साथ साथ वुथो के प्रधान भी उपस्थित रहे।