All events

उधमपुर भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस के वरिष्ट नेता शशि थरूर के विरुद्ध प्रदशन कर उनका पुतला जलाया गया।

उधमपुर भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस के वरिष्ट नेता शशि थरूर के विरुद्ध प्रदशन कर उनका पुतला जलाया गया।यह प्रदशन शशि थरूर द्वारा jnu के सशर्त जमानत पर रिहा कन्हैया कुमार को शहीद भगत सिंह का दर्जा दिए जाने के विरुद्ध किया गया।वक्ताओं ने कहा की एक तरफ तो हमारे शहीद भगत सिंह और उनके साथी राजगुरु,सुखदेव भारत की आजादि के लिए हँसते हँसते फांसी पर चढ़ गए थे ।वह देश हित और देश की आज़ादी की वात करते थे और उनकी कुर्बानियों के वदौलत देश आज़ाद भी हुआ।और दूसरी तरफ कन्हैया कुमार जैसे देश द्रोही उस जमात को लीड कर रहा था जो देश के खिलाफ देश द्रोही नारे लगा रहे थे।वह अफजल गुरु जैसे लोगो का समर्थन कर रहे थे।देश द्रोही कन्हैया के समर्थन में पहले कांग्रेस के राहुल गांधी,दिग्विजय सिंह,गुलाम नवी आज़ाद जैसे लोग खड़े हुए और अब तो हद हो गई जब इन लोगों ने उसे शहीद आजम भगत सिंह से तुलना करके शहीदों का अपमान किया है।इससे उनके मानसिक संतुलन का पता चलता है।इस अबसर पर ज़िला प्रधान राकेश गुप्ता,सोमराज खजुरिया,रमणीक शर्मा,कृष्ण लाल,सूरम सिंह,सोमनाथ,नीलम नरगोत्रा,राज शर्मा,ज्योति पाबा, गीत देवी,मिलखी राम,रामरतन,जुध्वीर,सुभाष गुप्ता,राजीव,सोनू,रॉकी और भारती शर्मा उपस्थित थे।