All events

कार्य विस्तार योजना के तहत डी एन पैलेस उधमपुर में एक सभा का आयोजन किया गया।

कार्य विस्तार योजना के तहत डी एन पैलेस उधमपुर में एक सभा का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा संगठन के तमाम कार्यकर्ता ,जो जम्मू से विस्तारक के नाते उधमपुर में आए हैं,भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अशोक कौल जी व प्रदेश महासचिव पवन खजुरिया जी मुख्य रूप से मौजूद थे।
बैठक में सभी विस्तारकों से पोलिंग बूथों की रिपोर्ट तलब की गई। सभी विस्तारकों ने अपने सात दिनों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। इसके दौरान हुए खट्टे मीठे अनुभवों को भी सभी के बीच बांटा गया।उन्होंने बताया कि हम जहां भी ,जिस घर भी जा रहे हैं बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और एक नया रिश्ता सा बनता महसूस हो रहा है।
सब कुछ बारीकी से सुनने के बाद अशोक कौल जी ने सभी विस्तारकों से अपने अनुभव भी सांझा किए,उन्होंने कहा कि वह भी उनकी तरह 15 दिनों के लिए कार्यविस्तारक के नाते अलग अलग विधान सभाओं में जाकर केंद्र की योजनाओं का प्रचार कर रहे हैं,उन्होंने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अमित शाह जी भी इसी नाते देशभर में भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए घर से बाहर निकले हैं।
अंत में बैठक को सम्बोधित करते हुए पवन खजुरिया जी ने कहा कि ऐसा लगता है कि जिस प्रकार तन मन से कार्यकर्ता धूप ,बारिश, दिन और रात की परवाह किए वगैर प्रचार में लगे हुए हैं, इससे भाजपा संगठन को और मजबूती मिलेगी और आने बाले 15 सालों तक केंद्र में भाजपा का ही शासन होगा।
इस अवसर पर जिला उधमपुर के प्रभारी अनिल परिहार,वरिष्ठ भाजपा नेता सोमराज जी ,नगर प्रधान विकास पच्याला,अयोध्या गुप्ता,संजय वर्मा,रघुनन्दन गुप्ता,
मिलखिराम, मोहन द्राही,ऐडवोकेट अमित,विकास ,शमशेर,
महिला मोर्चा की प्रदेश प्रधान पूर्णिमा शर्मा,नीलम नरगोत्रा,गीता देवी ,अनुराधा शर्मा,संगीता डोगरा, आदि मौजूद थे।