All events

भाजपा जिला कार्यालय ऊधमपुर का नीँव पत्थर राज्यमंत्री प्रिया सेठी व अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा रखा गया।

भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। पूरे विश्व में इसके 11 करोड़ से ऊपर सदस्य हैं।लेकिन आज भी कुछ भाजपा कार्यालय निजी दफ्तरों व दुकानों में चल रहे हैं इस नाते राष्ट्रीय संगठन ने यह तय किया है कि देशभर में जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं के सहयोग से कार्यालय बनाए जाएंगे,जिसमें रहने,बैठने के इलावा पार्किंग की सुविधा होगी।

इसी नाते  भारतीय जनता पार्टी ऊधमपुर द्वारा बट्टल बालियाँ रोड पर रठीयान गांव में कालरा कॉलेज के समीप भाजपा जिला कार्यालय ऊधमपुर का नीँव पत्थर MOS प्रिया सेठी व एमएलसी अशोक खजुरिया द्वारा रखा गया।
इससे पहले बिधिवत तरीके से भूमी पूजन किया गया। इस अवसर पर सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता ,मण्डल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, जिला महामंत्री व स्थानीय निवासी भी मौजूद थे।
 अष्टमी के शुभ मुहूर्त पर ऊधमपुर के साथ साथ दूसरे जिलों में भी ऐसे कार्यलयों की नीँव रखी गई। एमएलए व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा ने साम्बा जिला से बटन दबा कर ऑनलाइन इनका शुभारम्भ किया।
रिटायर्ड IGP एसएस बिजराल, जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता, वरिष्ठ नेता सोमराज खजुरिया, जिला महासचिव एडवोकेट अमित, संगठन महामंत्री पूरणचंद, नरेश भगत, जगदीश चन्द्र ने आए हुए मेहमानों को सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में जानकारी देते हुए प्रदेश महासचिव पवन खजुरिया ने कहा कि जिला ऊधमपुर का कार्यालय 3 कनाल जगह पर बनने जा रहा है,शहर से केवल 4 किलोमीटर दूर बन रहे इस कार्यालय में जिला अध्यक्ष व महामंत्रीयों के लिए अलग अलग कमरे होंगे । इसके अलावा बैठक के लिए एक हाल व पार्किंग के लिए अलग सुबिधा होगी। उन्होंने आगे कहा कि हमारा बर्षों पुराना सपना जो आज सच होने को और यह हमारा सौभाग्य है कि जिला स्तर पर ऐसे कार्यालयों का निर्माण होने जा रहा है जिनमें हर कार्यकर्ता का बराबर का हक होगा ।कार्यकर्ता जब चाहें कार्यालय आ जा सकते हैं।अगर किसी दूरदराज के कार्यकर्ता को मजबूरी में रुकना पड़ा तो उसे कतई परेशानी नहीं होगी।
राज्यमंत्री प्रिया सेठी ने बोलते हुए कहा कि ऐसे कार्यालयों के बनना पार्टी के लिए बड़े गर्व की बात है।
उन्होंने कहा कि जम्मू संभाग में बोली जाने बाली डोगरी को संबिधान में आठवां स्थान दिलाकर सम्मान दिलाने वाली पार्टी भाजपा ही है। आज सरकार पर जम्मू से भेदभाव का आरोप लगाने बाले एनसी और कॉग्रेस क्या जनता को बताएंगे कि उन्होंने खुद जम्मू के निवासियों के लिए क्या किया,और क्यों वह सरकार में रहने के बावजूद जम्मू संभाग के लिए कुछ नहीं कर पाए। जम्मू कश्मीर में बनने जा रहे दो दो ऐम्स, आई आई टी , आई आई आई एम तो भाजपा की ही देन हैं।
अंत मे एमएलसी अशोक खजुरिया ने ऊधमपुर में भाजपा कार्यालय की मुबारख देते हुए कहा कि यह कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का ही फल है कि आज भाजपा विश्व विख्यात पार्टियों में अपना स्थान बना चुकी है ।
मोदी जी ने भारत का नाम पूरी दुनियां में ऊंचा किया है। आज देश ही नहीं विदेश में भी हर भारतीय को अपने भारतीय होने पर गर्व महसूस होता है।ऐसा केवल केंद्र की अच्छी विदेश नीति व कुशल नेतृत्व के कारण ही सम्भव हो पाया है।
इस अवसर पर सत सल्लन,कृष्णलाल, नगर प्रधान विकास पच्याला, मोहन द्राही, सोमनाथ ठंडा,महेश शर्मा, जिला प्रेस सचिव भारती शर्मा, संजय वर्मा,सुरिंदर मगोत्रा,नीलम नरगोत्रा, गीता देवी,नीलम देवी,विनय,अखिल पराशर,माणिक पराशर, भारत भूषण,बलवान सिंह,विजय, राजकुमार खोखर, विस्तारक जूगल किशोर, मिलखी राम, आदि भी मौजूद रहे।