All events

भारतीय जनता पार्टी की अल्प विस्तारक योजना की बैठक उधमपुर में हुई।

भारतीय जनता पार्टी की अल्प विस्तारक योजना के तहत सैंकड़ों कार्यकर्ता उधमपुर से जम्मू की ओर रवाना हुए व सैकड़ों कार्यकर्ता जम्मू से उधमपुर इसी योजना के तहत पहुंचे।
यह योजना केंद्रीय भाजपा और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दिशानिर्देशों के अनुसार की जा रही है।
इसको लेकर सभी कार्यकर्ता दूसरे जिलों में जाकर भाजपा और केंद्र सरकार और उनकी नीतियों का प्रचार करेंगे और लोगों की समस्याओं को भी सुनेंगे और उनको स्थानीय नेतृत्व के ध्यान में लाएंगे ताकि उनका समाधान हो सके।
इसके अतिरिक्त केंद्र की गरीब,दलित,महिलाओं, अल्पसंख्यकों के लिए जो योजनाएं बनी हैं उनकी जानकारी देना इत्यादि शामिल है। इसके इलावा उन लोगों की सूची भी बनाई जाएगी जिनको इन योजनाओं का लाभ पहुंचा है। यह योजना पूरे देश में और प्रदेश में चलाई जा रही है।
जनसंघ के संस्थापक और वरिष्ठ दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मशताब्दी वर्ष पर यह योजना कार्याम्बित की जा रही है। प्रदेश भाजपा के महासचिव पवन खजुरिया की देखरेख में ,प्रदेश,जिला, व मण्डल स्तर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ता जम्मू के लिए रवाना किए गए।
वहीं जम्मू से भी इसी तरह सैंकड़ों कार्यकर्ता प्रदेश व जिला स्तर के अधिकारियों के साथ उधमपुर स्थित भाजपा कार्यालय में पहुंचे।
पवन खजुरिया जी ने नीलम नरगोत्रा,सोमराज,अमित एडवोकेट,भारती शर्मा,पवित्तर सिंह विकास भारत पच्याला ,संजय वर्मा व अन्य कार्यकर्ताओं के उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया।महलाओं ने भी उनका तिलक लगाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री पूर्णचंद,विशाल शर्मा,रोहित सिंह,राजकुमार खोखर,जगदीश,रवीश मैंगी,नीलम देवी,गीता देवी ,राज ठंडा ,अनुराधा शर्मा व कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।