All events

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय उधमपुर में आज मण्डल की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न हुई।

तीन महीने में होने बाली जिला कार्यकारिणी की बैठक के बाद अब मण्डल स्तर पर कार्यकारिणी की बैठकें शुरू हुई हैं इसी सन्धर्व में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय उधमपुर में आज उधमपुर मण्डल के प्रधान विकास भारत पच्याला की अध्यक्षता में उधमपुर मण्डल की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम नरगोत्रा मुख्य रूप से आमन्त्रित थीं।
कार्यक्रम की शुरुआत नीलम नरगोत्रा द्वारा दीप प्रव्जलित कर की गई।इसके बाद बैठक में आए हुए मण्डल पदाधिकारियों ने अपना पिछले तीन महीनों का वृत प्रस्तुत किया। बैठक में सभी पदाधिकारियों को भाजपा के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
नगर प्रधान विकास पच्याला ने इस अवसर पर एकजुटता से कार्य करने का आह्वान किया। वरिष्ठ नेता सोमराज खजुरिया ने सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर शक्ति केंद्र स्थापित करने के लिए प्रेरित किया ,उनका कहना था कि बूथ स्तर पर शक्ति केंद्र स्थापित करने से संगठन को मजबूती मिलेगी।
नीलम नरगोत्रा ने बैठक में प: दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त करली तो उनसे कहा गया कि आप कोई सरकारी नोकरी करलो ,लेकिन पंडित जी अध्ययन में रुचि रखते थे। इसके बाद वह स्वतंत्रता की लड़ाई में कूद पड़े।
आखिर में जिला सचिव व उधमपुर मण्डल के प्रभारी अशोक मेहरा ने सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद किया और कार्यक्रम का समापन किया।
इस अवसर पर मण्डल कार्यकारिणी बैठक में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष गीता देवी,नीलम देवी,राज ठंडा,विकास शर्मा,संजय वर्मा,मोहन द्राही,पवित्तर सिंह,सोमनाथ ठंडा,बलवंत रॉय,रघुनन्दन पखेतरा, अनुरोध गुप्ता,सतीश बारिया,विवेक गुप्ता,वाचस्पति दुबे,सुदर्शन जंबाल,राजकुमार खोखर आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।