All events

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय उधमपुर में निकाय चुनावों व शहर के विकास को लेकर बैठक

निकाय चुनावों व शहर के विकास को लेकर एक बैठक का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय उधमपुर में किया गया। इसमें शहर के प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे ।बैठक में प्रदेश भाजपा के महासचिव पवन खजुरिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में लगभग सभी कार्यकर्ताओं ने शहर में सफाई की व्यवस्था को लेकर चिंता जताई , उनका कहना था कि शहर में शायद ही कोई जगह होगी जहां पर गन्दगी के ढेर ना लगे हों।
महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम नरगोत्रा ने सुझाव देते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत शहर के हर एक नागरिक को जागरूक होना जरूरी है। हम सब कुछ नगर पालिका पर नहीं छोड़ सकते , अगर हर नागरिक अपने आसपास गन्दगी ना फैलने दे तो कुछ हद तक इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
पवन खजुरिया ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि आने वाले निकाय चुनावों में कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी करनी पड़ेगी। एमएलसी अशोक खजुरिया , राज्यसभा सांसद शमशेर सिंह मन्हास व पीएमओ में राज्य मंत्री डॉ जतिंदर सिंह द्वारा इस विधानसभा व शहर में कई विकास कार्य करवाए जा रहे हैं ।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके वार्ड के स्थानीय निवासियों से मिलकर उनकी समस्यायों को जाननें के लिए आग्रह किया।अब जबकि केंद्र ने राज्य में विकास के लिए दिल खोलकर फंड्स जारी किए हैं ,तो ऐसे में शहर का कोई भी वार्ड विकास से वंचित नहीं होना चाहिए।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को निकाय चुनावों के लिए अपने अपने वार्ड से ईमानदार व स्वच्छ छवि बाले उम्मीदवार को आगे लाने के लिए कहा।
बैठक में संजय वर्मा , विवेक गुप्ता , अशोक मेहरा , मोहन द्राही ,जगदीश चंद्र ,सुभाष ,भारती शर्मा ,संजय , अक्षय बन्टी ,नीलम नरगोत्रा , गीता देवी ,नीलम देवी ,राज ठंडा ,सोमनाथ ठंडा , विनय ,राजकुमार ,सिंपल शर्मा ,वाचस्पति दुबे आदि प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे।