All events

भारतीय जनता पार्टी जिला उधमपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।

भारतीय जनता पार्टी जिला उधमपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक डी एन पैलेस में हुई जिसमें भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष व एम् एल ए सत शर्मा जी व महामंत्री (संगठन) अशोक कौल जी मुख्य रूप से उपस्थित हुए।
इस बैठक में जिला उधमपुर के सभी कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। जिसमें युवा मोर्चा, किसान मोर्चा,महिला मोर्चा,अनुसूचित जाति मोर्चा,एस टी तथा ओ बी सी मोर्चा आदि के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि वह रैली की तैयारियों के चलते उधमपुर में कम से कम तीन बार आए और सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर रैली की सफलता के लिए काम करते हुए देखा। उन्होंने कहा कि महासचिव पवन खजुरिया लगभग एक सप्ताह से लगातार कार्यकर्ताओं के सम्पर्क में रहे और उन्हें जरूरी निर्देश देते ,ताकि रैली की सफलता के लिए अधिक से अधिक संख्या जुटाई जा सके।
अशोक कौल जी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने जी तोड़ मेहनत की तथा माननीय प्रधानमंत्री जी की रैली में संख्या के सारे रिकॉर्ड टूट गए ।
इस बैठक को पवन खजुरिया ने भी सम्बोधित किया तथा सभी कार्यकर्ताओं व उधमपुर की जनता को धन्यवाद किया।
इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन,पुलिस विभाग,PHE विभाग,सुरक्षा,म्युनिसिपल कौंसिल,ट्रैफिक व उन सभी एजेंसियों का धन्यवाद किया,जो इस कार्य में लगे थे।
बैठक में जिला प्रधान राकेश गुप्ता,जिला महामन्त्री (संगठन)पूर्ण चन्द,अशोक मेहरा ,सत सल्लन ,डॉ वाचस्पति ,सोमराज,रवीश मैंगी,भारती शर्मा,नरेश भगत,जिला महासचिव विकास,नगर प्रधान विकास पच्याला,वीर सिंह,संजय,विशाल परिहार,अक्षय बन्टी,करनैल सिंह,एड्वोकेट अमित,सुभाष अत्तरी, रघुनन्दन गुप्ता,रमणीक,युवा प्रधान अखिल पराशर ,विनय,भानु पाबा,सुशांत गुप्ता,
महिला मोर्चा से नीलम नरगोत्रा,गीता देवी,अनुराधा शर्मा,नीलम देवी, व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।