All events

रमेश शर्मा ने भाजपा महिला मोर्चा व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड नं 4 में सफाई का कार्यक्रम किया

स्वच्छ भारत अभियान के तहत चलाये जा रहे कार्यक्रमों में आज अभियान के प्रभारी व जिला भाजपा उपाध्यक्ष रमेश शर्मा ने भाजपा महिला मोर्चा व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड नं 4 में सफाई का कार्यक्रम किया ,इसमें पुलिस स्टेशन ,टाउन हॉल,मिनी स्टेडियम के आस पास का इलाका भी शामिल है। कार्यकर्ता ने सुबह साढ़े सात बजे इन इलाकों में सफाई अभियान शुरू किया तथा लगभग 3 घण्टे तक इस कार्य को अंजाम दिया।
इस अभियान में दीपक वर्मा,मन्नत,रमणीक विकास पच्याला,विकास कोंगड़ा,रवीश मैंगी,भारती शर्मा,भानु पाबा,आदित्य ,मुनीश ,अरुण,शमशेर ,विनय ,आकाशदीप, नीलम नरगोत्रा,गीता देवी समक्ष ,राकेश,निशांत आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।
इस मौके पर पुलिस स्टेशन में Dy SP ,SS Bloria और sho संजीव गुप्ता ने भी सहयोग किया तथा बाद में सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और उनको जलपान भी करवाया।